J&K: पाकिस्तान ने राजौरी में किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना के जवान दे रहे हैं मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तान अपनी ना पाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज शाम लगभग 7 बजे पाकिस्तान में जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है।

पाकिस्तान अपनी ना पाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज शाम लगभग 7 बजे पाकिस्तान में जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुातबकि पाकिस्तान की ओर से शाम सात बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
Jammu & Kashmir: Ceasefire violation by Pakistan in Nowshera sector of Rajouri district at 7 pm today. pic.twitter.com/6yG4SrQ4yV
— ANI (@ANI) February 19, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतकी हमले के बाद से पाकिस्तान ने दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमत्री इमरान खान शांति की बात कर रहे हैं और आतंकवाद को लेकर भारत से बातचीत के लिए कहा है। इमरान खान का कहना है कि बातचीत से इस मामले की हल निकल सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App