इन कारणों से महत्वपूर्ण है भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का जम्मू कश्मीर दौरा, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज से दो दिन के लिए जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंच गए। भाजपा-पीडीपी का गठबंधन टूटने के बाद अमित शाह का यह पहला दौरा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Jun 2018 10:17 AM GMT
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज से दो दिन के लिए जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंच गए हैं। भाजपा-पीडीपी का गठबंधन टूटने के बाद अमित शाह का यह पहला दौरा है।
इस दौरान वे सबसे पहले लोकसभा चुनाव 2019 पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं से मिलेंगे। इसके बाद अमित शाह जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 65वें बलिदान दिवस के मौके पर उन्हें श्रद्धाजंलि देंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
माना जा रहा है कि अमित शाह इस रैली में जम्मू कश्मीर के हालात और भाजपा-पीडीपी गठबंधन तोड़ने के कारणों पर संबोधन देंगे और धारा 370 पर भी प्रतिक्रिया देंगे। इतना ही अमित पाकिस्तान की कायराना हरकतों और अलगाववादियों पर भी निशाना साधेंगे।
अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को अमित शाह 'प्रजा परिषद आंदोलन' पर आधारित पुस्तक का भी विमोचन करेंगे। अमित शाह के इस दौरे में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम लाल और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक डॉ. अनीरबन गांगुली भी साथ रहेंगे।
इससे पहले अमित शाह ने ट्वीट कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने ट्वीट किया कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय को देश की प्रगति का आधार मानने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान-नहीं चलेंगे,नहीं चलेंगे' का नारा दिया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्हें कोटि-कोटि वंदन।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय को देश की प्रगति का आधार मानने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान-नहीं चलेंगे,नहीं चलेंगे' का नारा दिया और कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्हें कोटि-कोटि वंदन। pic.twitter.com/B7JswETG5Y
— Amit Shah (@AmitShah) June 23, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story