जम्मू बस स्टैंड के अंदर ग्रेनेड फटने से एक की मौत, 31 घायल और 18 लोग हिरासत में
जम्मू कश्मीर के जम्मू बस स्टैंड इलाके में ग्रेनेड हमले में एक 18 साल के लड़के की मौत हो गई है और 31 लोग घायल बताए जा रहे हैं वहीं पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए 18 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 March 2019 12:23 PM GMT
जम्मू कश्मीर के जम्मू बस स्टैंड इलाके में ग्रेनेड हमले में एक 18 साल के लड़के की मौत हो गई है और 31 लोग घायल बताए जा रहे हैं वहीं पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए 18 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू के मुख्य बस स्टैंड पर यह हादसा हुआ है। जहां एक शख्स ने बस स्टैंड के अंदर घुसकर हथगोला फेंक दिया। इस धमाके में 31 स्थानीय लोगों घायल हो गए हैं। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।
J&K: Blast at Jammu bus stand. Injured admitted to hospital. Area has been cordoned off by security personnel pic.twitter.com/utO7RX0GOp
— ANI (@ANI) March 7, 2019
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि ये दूसरा ऐसा हमला है। फिलहाल घटना होने के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
MK Sinha, IGP Jammu on blast at bus stand: It was a grenade explosion, it has caused injuries to approximately 18 people, all shifted to hospital pic.twitter.com/TYBvQ9lpKj
— ANI (@ANI) March 7, 2019
जम्मू के आईजीपी एमके सिन्हा ने कहा कि यह एक ग्रेनेड हमला है। इस हमले में अब तक 18 लोग घायल हुए हैं। जिन्होंने नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story