कुपवाड़ा में हुआ हिमस्खलन, 5 लोगों की मौत और 4 लापता, भारी बर्फबारी के बीच बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में शुक्रवार शाम हुए हिमस्खलन में 8 लोगों की मौत है कि आशंका है जबकि2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में शुक्रवार शाम हुए हिमस्खलन में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। 2 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बर्फ में दबे तीनों वाहनों का भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।
#WATCH J&K: 9 people, including a vehicle carrying 6 people, went missing in avalanche in Kupwara's Tangdhar, yesterday. Search and rescue operations still underway. (5.1.2018) pic.twitter.com/29WzCqdGx2
— ANI (@ANI) January 6, 2018
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारी हिमपात और खराब दृश्यता के बावजूद पुलिस और सेना की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। रिपोर्ट के अनुसार छह वर्षीय बच्चे और वाहन के चालक को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि यह हिमस्खलन कुपवाड़ा में साधना टॉप के पास खोनी नाला में दोपहर सवा तीन बजे और साढे तीन बजे के बीच हुआ।
इसे भी पढ़ेंः हुक्कों से निकली चिंगारी से जला कमला मिल्स कंपाउंड, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
कुपवाड़ा से सात स्थानीय लोगों को लेकर टंगधार जा रही लाल रंग की सूमो (जेके09ए-3249) जब साधनाटॉप इलाके से गुजर रही थी तो पहाड़ से हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से वह नीचे जा गिरी और बर्फ में दब गई।
#UPDATE: 9 people, including a vehicle carrying 6 people, go missing in avalanche in Kupwara's Tangdhar. Teams of police, Army, SDRF and Mountain Rescue begin search and rescue operation.
— ANI (@ANI) January 5, 2018
इस वाहन के पीछे आ रहे एक अन्य यात्री वाहन में सवार एक बच्चे सहित तीन लोगों ने जब अपने सामने यह हादसा होते देखा तो बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन पहाड़ से हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से वह भी बर्फ में दब गए। इसी दौरान टंगमर्ग से कुपवाड़ा जा रहा बीकन विभाग का एक अन्य वाहन भी हिमस्खलन की चपेट में आ गया।
इसे भी पढ़ेंः आर्थिक समझ को नजरअंदाज करने पर तुले हैं पीएम मोदी और जेटली- कांग्रेस
इसमें सवार दो बीकन कर्मियों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन वाहनों के हिमस्खलन की चपेट में आने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
बता दें कि कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर ने बुधवार को ही मौसम विभाग की चेतावनी के बाद क्षेत्र में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया था। साथ ही कुपवाड़ा समेत सभी ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह भी दी गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App