जम्मू-कश्मीर: दो साल में 10 हजार से ज्यादा दुर्घटनाओं में 2 हजार लोगों की मौत!
जम्मू-कश्मीर में पिछले दो साल में करीब 10,000 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 1,749 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 10 Jan 2018 1:00 PM GMT
जम्मू-कश्मीर में पिछले दो साल में करीब 10,000 सड़क दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 1,749 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज विधानसभा में यह जानकारी दी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक मुबारक गुल द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में राज्य में 5,501 दुर्घटनाएं हुईं जिनमें 958 लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि अक्तूबर, 2017 तक सड़क दुर्घटना के 4,659 मामले दर्ज किए गए जिनमें 791 लोगों की मौत हुई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story