Article 370: डीजीपी मुनीर खान बोले, जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य, कई जगहों पर पाबंदी
जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कानून और व्यवस्था को लेकर डीजीपी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर साजिश फैलाने का आरोप लगाया है।

जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कानून और व्यवस्था को लेकर डीजीपी मुनीर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर साजिश फैलाने का आरोप लगाया है।
जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक मुनीर खान ने कहा कि जब कानून और व्यवस्था की एक नई स्थिति उत्पन्न होती है, तो पड़ोसी राज्यों सहित विपरीत पार्टियां प्रचार प्रसार की पहल करती हैं।
J&K ADGP: When a new situation of law&order arises, opposite parties including the neighbouring states take the initiative of unleashing the propaganda. Videos of 2016 & 2010 are in circulation now, that is part of propaganda. We're taking all measures to thwart these attempts pic.twitter.com/iEvRRmPNWZ
— ANI (@ANI) August 14, 2019
आगे कहा कि साल 2010 और 2016 के कुछ वीडियो शेयर हो रहे हैं। लेकिन हम हर प्रयास को विफल कर रहे हैं। पाकिस्तान की किसी भी चाल को कामयाब नहीं होने देंगे।
कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। जम्मू कश्मीर से पाबंदी हटा दी गई है। लेकिन अभी तक कई जिलों में पांबदी लगी हुई है। जो संवेदनशील इलाके हैं।
#WATCH: Munir Khan, ADGP, #JammuAndKasmir Police on preparation for Independence Day: Everything is in place. Celebrate 15th August, 'dabake.' pic.twitter.com/kRNPLNCPsi
— ANI (@ANI) August 14, 2019
घाटी में कोई बड़ा हमला नहीं हुआ है। श्रीनगर और उसके आस पास के जिलों में कुछ छूट पूट घटनाएं सामने आईं लेकिन इसमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल राज्य में स्थिति पूरी तरह से नियंतत्र में है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App