जम्मू के उपायुक्त ने जारी किया बयान, आज सभी स्कूल रहेंगे बंद, कर्फ्यू जारी
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद घाटी में तनाव का माहौल है। ऐसे में आज 20 फरवरी को जम्मू में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Feb 2019 8:32 AM GMT
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद घाटी में तनाव का माहौल है। ऐसे में आज 20 फरवरी को जम्मू में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे। आज सुबह बाद में कर्फ्यू पर समीक्षा की जाएगी। जम्मू के उपायुक्त रमेश कुमार ने बयान जारी कर यह बात कही।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों कई इलाकों में कर्फ्यू जारी है। सेना संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर रही है। ऐसा माहौल में घाटी के लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई है। कर्फ्य में सुबह 8 बजे से लेकर 11 बजे तक स्थानीय लोगों को राहत दी गई है।
Deputy Commissioner Jammu, Ramesh Kumar: All educational institutions in Jammu to remain closed today. A review on the curfew will be taken later in the morning today. (file pic) pic.twitter.com/XaGzEjPeGC
— ANI (@ANI) February 20, 2019
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों में आठवीं और नौवीं क्लास के एग्जाम होंगे। डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन जम्मू ने सभी एग्जाम यहां रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा जम्मू यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी बुधवार को विवि में बंद का आदेश जारी किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story