Surgical Strike Part 2: LoC पर भारतीय सेना ने पाक सीमा में घुसकर किया 3 सैनिकों को ढेर
भारत ने नियंत्रण रेखा से सटे रखचिकरी और रावलकोट सेक्टर में पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया है।

भारतीय सेना ने एलओसी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया है। जबकि एक पाक सैनिक घायल भी हो गए।
बता दें कि इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक भारत की तरफ से की गई कथित एकतरफा कार्रवाई में एक सैनिक भी घायल हुआ है।
पाकिस्तान मीडिया की तरफ से यह दावा वैसे समय में किया गया जब पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव से मिलकर उनका परिवार इस्लामाबाद से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।
India has killed three Pakistan Army soldiers along LOC at Rakhchikri, Rawlakot sector. One Pak soldier is injured: Pakistan media pic.twitter.com/mgy2WkaGWy
— ANI (@ANI) December 25, 2017
पाकिस्तान ने राजौरी जिले के एलओसी में केरी क्षेत्र के पास पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने झांगर सेक्टर में सीमा पार गोलीबारी के दौरान एक पाकिस्तानी निशानेबाज को मार गिराया। इस दौरान पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के बीच भारी गोलीबारी भी हुई।
गौरतलब है कि शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में मेजर सहित चार सैनिक शहीद हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App