10वीं दिन भी पाक की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन, नौशेरा सेक्टर में 1 घायल
रामजान के पाक महीने में भी पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 24 May 2018 7:46 AM GMT
रामजान के पाक महीने में भी पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। नौशेरा सेक्टर में पाक ने सीजफायर उल्लंघन किया है। इस हमले में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है।
वहीं उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे हैं और कठुआ जिले में फायरिंग में कमी आई। फिलहाल नागरिकों को अभी भी वापस जाने की मनाही की गई है।
बीते दिन जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के एक ग्रेनेड हमले में 12 वर्षीय एक लड़के सहित 10 नागरिक घायल हो गए। ये हमला तब किया गया जब सुरक्षा बल के जवान गश्ती पर थे। तभी बिजबहेड़ा इलाके के गोरीवान चौक पर सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर एक बम फेंका था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story