Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बिलासपुर नगर पालिक निगम के लिए कांग्रेस ने पांच प्रत्याशियों के बदले नाम

छत्तीसगढ़9 Dec 2019 8:11 AM GMT
कांग्रेस ने बिलासपुर नगर पालिक निगम के लिए पांच प्रत्याशियों के नाम बदले हैं। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 21 से रेखा कांशी रात्रे की जगह सीमा धृतेश को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड नंबर 22 से हजरा खान की जगह संगीता तिवारी को प्रत्याशी बनाया है।

नामांकन फॉर्म में त्रुटि के बाद बीजेपी ने बदला प्रत्याशी, वार्ड नंबर 46 से सावित्री जगत के नाम से जारी हुआ बी फार्म

छत्तीसगढ़9 Dec 2019 7:59 AM GMT
भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक प्रत्याशी बदला है। बीजेपी ने रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 46 के लिए अपना प्रत्याशी बदला है। बताया जा रहा है कि नामांकन फॉर्म में त्रुटि आने के कारण पार्टी ने प्रत्याशी बदला है।

प्रमोद दुबे और कांग्रेस को बड़ी राहत, अर्जुन दास वासवानी ने वापस लिया नाम

छत्तीसगढ़9 Dec 2019 7:33 AM GMT
प्रमोद दुबे और कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। अर्जुन दास वासवानी ने अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने प्रत्याशी नहीं बनाए जाने के बाद नाराज होकर नामांकन दाखिल किया था। आज उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया।

राज्य सरकार को हाईकोर्ट से झटका, प्रमोशन में आरक्षण पर कोर्ट ने लगाई रोक

छत्तीसगढ़9 Dec 2019 7:04 AM GMT
राज्य सरकार को हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण के राज्य सरकार के फ़ैसले पर रोक लगा दिया है। चीफ़ जस्टिस रामचंद्रन और जस्टिस पी पी साहू ने इसकी सुनवाई की।

रायसेन में मजदूर महिला के साथ गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश9 Dec 2019 5:46 AM GMT
रायसेन में मजदूर महिला से रेप का मामला सामने आया है। दो लोगों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पहले खेत पर पीड़िता के पति के साथ शराब पिया और फिर महिला के साथ गैंग रेप किया।

भोपाल पत्रकार भवन पर चला निगम का बुलडोजर, 50 साल पुरानी इमारत जमींदोज

मध्य प्रदेश9 Dec 2019 5:14 AM GMT
भोपाल पत्रकार भवन पर नगर निगम का बुलडोजर चला है। कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को जिला प्रशासन और नगर निगम ने मालवीय नगर इलाके स्थित पत्रकार भवन को जमींदोज कर दिया।

झारखंड में छत्तीसगढ़ के जवान ने कंपनी कमांडर को मारी गोली , फिर खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या

छत्तीसगढ़9 Dec 2019 4:34 AM GMT
छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बिलासपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़9 Dec 2019 3:48 AM GMT
बिलासपुर में पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी समीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है।

राजनांदगांव पुलिस की मेहनत रंग लाई, होटल कारोबारी का अपहृत बेटा सकुशल बरामद

छत्तीसगढ़9 Dec 2019 3:03 AM GMT
राजनांदगांव पुलिस की मेहनत रंग लाई है। रात भर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इनामी मास्टरमाइंड नक्सली रमन्ना की हार्ट अटैक से मौत

छत्तीसगढ़9 Dec 2019 2:54 AM GMT
नक्सलियों का मास्टरमाइंड रमन्ना की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेत माफियाओं के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरे 10 हाईवा ट्रक, जेसीबी मशीन,बोलेरो आदि जब्त

मध्य प्रदेश8 Dec 2019 10:44 AM GMT
बताया जाता है कि इस क्षेत्र मे रेत माफ़िया गोलू ठाकुर और उसके गुर्गों के द्वारा अवैध रूप से नर्मदा नदी से अवैध रेत का कारोबार किया जा रहा था।

अबूझमाड़ की पहेली सुलझाएगी सरकार, पहुंचेगी विकास की रोशनी - भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़8 Dec 2019 9:56 AM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अबूझमाड़ में जल्द ही विकास की रौशनी पहुंचेगी। रविवार को लोकवाणी रेडियोवार्ता के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने अबूझमाड़ का राजस्व सर्वे करने का निर्णय लिया है।