जानें किस नदी में मिला 300 साल पुराना बेशकीमती खजाना
पुरातत्वविदों ने जानकारी दी कि खजाने के लिए उत्खनन का काम अप्रैल माह तक चलेगा

X
bhagyashris@haribhoomi.comCreated On: 30 March 2017 5:24 PM GMT
किसी प्राचीन और रहस्यमय खजाने की कल्पना मात्र से ही हमारी आंखों में एक अलग सी चमक आ जाती है। ऐसा ही एक खजाना मिला है चीन की एक नदी में।
चीनी के पुरातत्वविदों को दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन की एक नदी में 300 साल पुराना खजाना मिला है। नदी में सोने और चांदी की 10,000 बहुमूल्य वस्तुएं मिली हैं।
सिचुआन के प्रांतीय सांस्कृतिक अवशेष और पुरातत्व अनुसंधान संस्थान के निदेशक गाओ डालून ने जानकारी दी कि काफी बड़ी संख्या में सोने, चांदी, तांबे के सिक्के, जेवरात और लोहे के हथियार मिले हैं। नदी में मिले इस खजाने में हथियार भी मिले हैं जिनमें तलवार, चाकू और भाले शामिल हैं।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुरातत्वविदों के हवाले से जानकारी देते हुए कहा कि नदी में मिली सोने और चांदी के बर्तनों पर बहुत ही बारीक बूटे बने हैं। जो कि उस समय के शिल्प कौशल की जानकारी देता है।
पुरातत्वविदों ने जानकारी दी कि खजाने के लिए उत्खनन का काम अप्रैल माह तक चलेगा। पुरातत्वविदों को और भी कीमती सामान मिलने का अंदेशा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story