Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिप्रः मंडी में आया भूस्खलन, अब तक 50 लोगों की मौत!

जमीन खिसकने की वजह से पूरी की पूरी पहाड़ी बस पर आ गिरी, पहाड़ी के मलवे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

हिप्रः मंडी में आया भूस्खलन, अब तक 50 लोगों की मौत!
X

हिमाचल प्रदेश के मंडी में शनिवार को हुए भूस्खलन की वजह से 50 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जोगेंदरनगर के समीप पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 1 बजे भूस्खलन हुआ। पहाड़ी धसने की वजह से कोटरूपी कस्बा और दो बस मलबे की चपेट में आ गई। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए हिमाचल प्रदेश के ट्रांसपॉर्ट मंत्री जीएस बाली ने बताया कि हादसे में करीब 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना की खबर मिलते ही बचाव दल को मौके पर भेज दिया गया था। हादसे के बाद लगभग 250 मीटर में फैले मलबे की वजह से व्यस्त रहने वाला नेशनल हाइवे ब्लॉक हो गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

घटनास्थल पर यात्रियों से भरी बस चाय-पानी के लिए रूकी हुई थी। जैसी ही पहाड़ी इस भूस्खलन में धंसी, इसकी चपेट में बस आ गई। अंधेरा होने की वजह से राहत कार्य में लगे लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। घायलों को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में मरने वालों और घायलों का विवरण अभी सामने नहीं आया है।

मंडी के उपायुक्त संदीप कदम ने दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, 'भूस्खलन के बाद वहां तीन वाहन फंसे हुए थे और एक बस भी हाई-वे से करीब 800 मीटर तक लुढ़क गई थी। चार लोगों को मलबे से बचाया गया है।'

उन्होंने कहा कि तेज बारिश बचाव अभियान को में लगी पुलिस और बचाव कर्मियों के काम को मुश्किल बना रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story