हिप्र: चम्बा जिले में बस खाई में गिरने से 2 की मौत
खाई में बस गिरने कारण पता नहीं लग पाया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Aug 2017 10:21 AM GMT
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आज सुबह एक बस के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 dead, 25 injured after a bus overturned in Chamba district of Himachal Pradesh pic.twitter.com/LtTgZxJgZN
— ANI (@ANI) August 30, 2017
हालांकि इस घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन माना ये जा रहा है कि ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया था। जिसके कारण बस खाई में पलट गई।
बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से करीब 100 किलोमीटर दूर आनी में एक बस खाई में गिर गई थी जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story