हिमाचल प्रदेश के सहकारिता मंत्री का निधन
सहकारिता मंत्री के निधन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 13 May 2017 2:22 AM GMT
हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री करण सिंह का कल देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में निधन हो गया।
वह 59 साल के थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। सिंह के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। उनके बड़े बेटे की वर्ष 2012 में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
सिंह के बड़े भाई और कुल्लू से विधायक महेश्वर सिंह ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थे। कल देर रात लगभग पौने दो बजे एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।
वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बंजार विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि थे। वह कुल्लू के राजपरिवार से थे। वर्ष 2002 में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।
वह तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रहे। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक जताया और इसे सरकार तथा राज्य की जनता के लिए बड़ी क्षति बताया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story