हिप्रः खड़ी बस जमीन खिसकने से खाई में गिरी, तीन की मौत, वीडियो उड़ा देगा होश
इससे पहले हुए बस हादसे में करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कुल्लू से करीब 100 किलोमीटर दूर आनी में एक बस खाई में गिर गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। एडमिनिस्ट्रेशन ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यु किया और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
Himachal Pradesh: 3 killed, 4 injured after a bus fell into a gorge in Kullu's Mashnu Nallah pic.twitter.com/BfgToYKm6L
— ANI (@ANI) August 15, 2017
बता दें कि बस सुबह करीब 06:30 बजे कुल्लू से रवाना हुई थी। 8 बजे पंजार पहुंची और वहां से 2 घंटे का सफर तय करने के बाद आनी-जलोड़ी मार्ग पर यह हादसा हो गया। सुत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि आगे रास्ता बंद होने की वजह से बस को रोककर इसकी सवारी शिफ्ट की जा रही थीं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंडी में शनिवार को हुए भूस्खलन की वजह से 50 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जोगेंदरनगर के समीप पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर देर रात करीब 1 बजे भूस्खलन हुआ था।
पहाड़ी धसने की वजह से कोटरूपी कस्बा और दो बस मलबे की चपेट में आ गई थी। तेज बारिश और बादल फटने के कारण राज्य में बाढ़ की स्थिति है। सेना के जवान और एनडीआरएफ की टीम वहां पर राहत कार्य के लिये तैनात हैं। लोकल पुलिस भी इस काम में मदद कर रही है।
यहां देखिए खाई में गिरती बस का वीडियो
A bus accident caught on a #video
— Himachal Watcher (@HimachalW) August 15, 2017
A #HRTC bus rolled down a gorge in Mashoon Nala near Khanaag in #Anni of #Kullu, #Himachal today pic.twitter.com/CyD7ZkLHwx
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App