Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विधानसभा चुनाव से पहले शिमला में BJP ने रचा इतिहास

पीएम ने ट्वीट कर कहा कि शिमला नगर निगम में बीजेपी की जीत ऐतिहासिक है फिर से विकास की राजनीति में लोगों की आस्था को दर्शाता है।

विधानसभा चुनाव से पहले शिमला में BJP ने रचा इतिहास
X

विधानसभा चुनाव से पहले शिमला में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के 34 सीटों वाले शिमला नगर निगम में 17 सीटें जीती है।

हालांकि भाजपा 18 सदस्यों के सामान्य बहुमत के आंकड़े को हासिल करने में नाकाम रही है।

भाजपा ने यहां 17 सीटों पर जीत दर्ज की है और निगम की सत्ता पर पिछले 26 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस के 12 उम्मीदवार जीत दर्ज कर पाए है।

इसके आलावा शिमला में चार निर्दलीय और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की है।

जीत के बाद पीएम मोदी ने बीजेपी को समर्थन देने के लिए ट्वीट कर शिमला के लोगों को धन्‍यवाद दिया है।

पीएम ने ट्वीट में कहा कि 'शिमला नगर निगम में बीजेपी की जीत ऐतिहासिक है फिर से विकास की राजनीति में लोगों की आस्था को दर्शाता है'।

पीएम ने अगले ट्वीट में कहा, 'मैं भाजपा को समर्थन के लिए शिमला के लोगों को धन्यवाद देता हूं और भाजपा हिमाचल के कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देता हूं'।

इसे भी पढ़ें- सीएम वीरभद्र और उनकी पत्नी को मिली जमानत

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "एक निर्दलीय पार्षद के सहयोग से हम अपने महापौर तथा उप महापौर का निर्वाचन करने जा रहे हैं"।

आपको बता दें कि शिमला महापौर का पद अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है, जबकि उप महापौर पद अनारक्षित है।

जीत के बाद भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, शिमला नगर निगम चुनाव हमारे लिए सेमीफाइनल था, जिसमें हमारी जीत हुई है। अब हम फाइनल (विधानसभा चुनाव) जीतने जा रहे हैं"।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story