Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल में बारिश के बाद कई जगहों पर लैंडस्लाइड, 7 की मौत

हिमाचल प्रदेश में बारिश के बाद लैंडस्लाइड से 58 रास्तों को बंद कर दिया गया है।

हिमाचल में बारिश के बाद कई जगहों पर लैंडस्लाइड, 7 की मौत
X

इस समय पूरे उत्तर भारत में बारिश और बाढ़ से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिनों से भारी बारिश में तबाही मचा रखी है।

बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हो चुका है। जिसकी वजह से 58 सड़कों को बंद कर दिया गया है। बता दें कि इस दौरान अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

बारिश के चलते मंडी पठानकोट एनएच-154 जोगिंद्रनगर के पास भूस्खलन के कारण सड़क को बंद कर दिया गया है। मंगलवार सुबह मार्ग पर पहाड़ से मलबा गिरा है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बारिश के चलते सड़क बंद होने की खबर है।

ये भी पढ़ें - हिमाचल प्रदेश: NH 21 हाइवे पर भूस्खलन, कई लोग फंसे

वहीं राजधानी शिमला के पास ज्वाला माता सड़क पर एक बोलैरो का एक्सिडेंट हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है।

कुल्लू घाटी में बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। जिले में एनएच-305 के अलावा एक दर्जन सड़कों पर यातायात ठप होने से सेब की खेप फंस गई है।

मौसम के रुख को देखते हुए घाटी के बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया है। ठियोग-हाटकोटी-रोहड़ू सड़क शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे बंद हो गई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story