Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल प्रदेश: वाहन के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत

वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

हिमाचल प्रदेश: वाहन के खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत
X

भट्टाकुफार के पास एक वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा कल रात यहां से 16 किलोमीटर दूर उस वक्त हुआ जब कुछ लोग एक शादी सामरोह में शिरकत कर वापस मशोबरा लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रताप और गुड्डी के तौर पर हुई है। घायलों को आईजीएमसी शिमला में भर्ती करवाया गया है। अधिकतर लोग शिमला की बाहरी सीमा पर स्थित मशोबरा और पास के गांव के निवासी हैं।

पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया तथा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक जांच के अनुसार चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के चलते हादसा हुआ। वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story