Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल प्रदेश में हुआ भीषण बस हादसा, 10 लोगों की मौत

बस में करीब 55 लोग सवार थे।

हिमाचल प्रदेश में हुआ भीषण बस हादसा, 10 लोगों की मौत
X

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पास एक भीषण दुर्घटना हुई है। श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में 30 लोगों के घायल होने की भी खबर है।

ये दुर्घटना गुरूवार को 11 बजे हुई जब बस चिंतपूर्णी से ज्वालाजी के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।बस अमृतसर से चिंतपूर्णी आई थी। बस में करीब 55 लोग सवार थे। 10 लोगों की तुरंत मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि बस जैसे ही कांगड़ा के ढलियारा के पास पहुंची, अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के बात बहुत से श्रद्धालु बस के नीचे दब गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने मिलकर बाहर निकाला।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घायलों को मदद पहुंचाने के हरसंभव प्रयास के आदेश दिए है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story