चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा बीजेपी में शामिल
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल प्रदेश की वीरभद्र सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल शर्मा बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
Himachal Pradesh cabinet minister Anil Sharma set to join BJP, an official announcement is expected tomorrow. pic.twitter.com/sNtO1J74xs
— ANI (@ANI) 14 October 2017
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के दिग्गज नेता पंडित सुखराम अपने बेटे अनिल शर्मा और पोते आश्रय शर्मा के साथ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार यानी आज की जाएगी।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, और वोटों की गिनती 18 दिसंबर को कराई जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App