Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल चुनाव 2017: वीरभद्र ने संभाली चुनाव की कमान, पार्टी ने सुक्खु को दिखाया बाहर का रास्ता

वीरभद्र सिंह को पिछले सप्ताह राहुल गांधी ने प्रचार समिति का सदस्य बनाया था।

हिमाचल चुनाव 2017: वीरभद्र ने संभाली चुनाव की कमान, पार्टी ने सुक्खु को दिखाया बाहर का रास्ता
X

कांग्रेस ने आज वीरभद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर राज्य की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख की कमान सौंपी है। वीरभद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविन्दर सिंह सुक्खू को हटाकर यह जिम्मेदारी दी गयी है। वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के मौजूदा समय में कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुंख्यमंत्री भी हैं।

इसे भी पढें: हिमाचल चुनाव 2017: भाजपा से निपटने को राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे वीरभद्र सिंह

बता दें कि एआईसीसी सचिव एवं राज्य से विधायक आशा कुमारी को एक सदस्य के रूप में राज्य चुनाव समिति में शामिल किया गया है। वीरभद्र सिंह को पिछले सप्ताह राहुल गांधी ने प्रचार समिति का सदस्य बनाया था। इसमें सुक्खू को समिति का प्रमुख तथा राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर को सह-संयोजक बनाया गया था।

दराअसल कांग्रेस महासचिव जनार्दन रेड्डी ने एक बयान में कहा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समित के अध्यक्ष के रूप में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम को मंजूरी दी है। प्रचार समिति के गठन की घोषणा पहले ही कर दी गयी थी।

इसे भी पढें: हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र ही होंगे कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार: राहुल गांधी

सिंह एवं सुक्खू के बीच कुछ समय से मतभेद चल रहे हैं। सिंह ने मांग की थी कि चुनाव से पहले सुक्खू को पीसीसी प्रमुख के पद से हटाया जाये।

पार्टी ने राज्य के आगमी विधानसभा के चुनाव को ध्यान में रख कर ये बदलाव किया हैं ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की चुनावी प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न न हो सके। जिससे पार्टी को सीट्स का नुकसान हो इसको पहले ही निपटाना बेहतर समझा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story