हिमाचल : नवंबर से शुरू होगी जल परियोजना, नौकरी में बेरोजगारों को मिलेगी तवज्जो
हिमाचल प्रदेश में इसी साल के आखिर में जल परिवहन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। कसोल यानी कोल डैम से तत्तापानी के बीच इसे शुरूआत किया जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार 38 करोड़ रुपए की मदद कर रही है।

बसों की तर्ज पर शुरू किए जा रहे वाटर ट्रांसपोर्ट से लोगों में बड़ी उत्सुकता है। सरकार इसके लिए बकायदा रूट परमिट जारी करेगी। दूसरे चरण में चमेरा, गोबिंदसागर और पोंग डैम से भी जल परिवहन की शुरुआत होगी।
कहा जा रहा कि जल परिवहन की शुरुआत के बाद जिस सफर में लोगों को घंटो लगते थे वह अब कुछ मिनट में पूरे कर लिए जाएंगे। समय के साथ लोगों का पैसा भी बचेगा। जल परिवहन विभाग गोवा, असम और कोलकाता की पॉलिसी को भी बहुत बारीकी से देख रहा है।
इसमें नौकरी को लेकर भी बेरोजगारो को तवज्जो दी जाएगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर समेंत कई अधिकारी लगातार जल परिवहन का निरीक्षण कर चुके हैं। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने कहा कि इसी नवंबर महीने में इसे शुरू करने का लक्ष्य है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App