हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अस्पताल में भर्ती
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के इलाज के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया है।
Shimla: Himachal Pradesh Former Chief Minister Virbhadra Singh admitted to Indira Gandhi Medical College and Hospital (IGMC) for electrolyte imbalance treatment pic.twitter.com/oD3PUbcLTo
— ANI (@ANI) August 7, 2019
वीरभद्र सिंह का पिछले लंबे समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा था। कुछ दिनों से उन्हें खांसी-जुखाम की भी शिकायत थी। खांसी-जुखाम के चलते उन्हें सांस लेकने में तकलीफ हो रही थी जिस कारण उन्हें तत्काल इलाज के लिए शिमला के IGMC अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा। है।
डिप्टी एमस डॉक्टर राहुल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। खबर है कि अस्पताल में वीरभद्र सिंह का शुगर, ईको और ब्लड टेस्ट करवाया गया है और इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App