सैलानियों की भारी संख्या से ट्रैफिक व्यवस्था ठप्प, चंडीगढ़ से मनाली जाने में लग रहे 4 के बजाय 8 घंटे
उत्तर भारत में आसमान से बरस रही आग ने सबको हलाकान कर दिया है। लोग राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। इन दिनों हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनानी, धर्मशाला और डलहौजी में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई है।

प्रदेश में बड़ी तादात में आए सैलानियों से सारे होटल एकदम फुल हो गए हैं। सिर्फ होटल ही नहीं बल्कि रास्ते भी एकदम जाम हो गए हैं। चंडीगढ़ से शिमला पहुंचने में अब 4 घंटे के बजाय 6 से 8 घंटे लग रहे हैं। मनाली से रोहतांग पहुंचने में भी पर्यटको को लम्बा जाम झेलना पड़ रहा है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 3382 होटल और गेस्टहाउस हैं। साथ ही 1604 होम स्टे सरकारी रिकॉर्ड में हैं। इन सभी में कुल 1 लाख लोग रह सकते हैं। इसबार देश के अन्य हिस्सों में पड़ी गर्मी के कारण सब हिमाचल की तरफ भागे जिसके कारण हर रोड जाम हो गई है।
पिछले एक सप्ताह के दौरान कालका शिमला एनएच पर गाड़ियों की संख्या बहुत बढ़ गई है जिसके कारण रोज जाम लग रहा है। साथ ही शहर की पार्किंगो में जगह न मिलने के कारण गाड़ियां सड़क पर ही पार्क की जा रही हैं जो जाम का कारण बन रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App