Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल प्रदेश : जल्द बदलेगी सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर पॉलिसी, 2 साल के बजाय 1 साल करना होगा काम

हिमाचल प्रदेश में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर पॉलिसी में सरकार ने बदलाव की तैयारी कर ली है। पीजी के बाद पहले पहले डॉक्टरों को दो साल की सेवाएं देनी होती थी जो अब एक साल के लिए कर दी जाएगी। बिना एक साल काम करने के बाद ही उन्हें सीनियर रेजीडेंट की योग्यता दी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश : जल्द बदलेगी सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर पॉलिसी, 2 साल के बजाय 1 साल करना होगा काम
X

हिमाचल प्रदेश में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर पॉलिसी में सरकार ने बदलाव की तैयारी कर ली है। पीजी के बाद पहले पहले डॉक्टरों को दो साल की सेवाएं देनी होती थी जो अब एक साल के लिए कर दी जाएगी। बिना एक साल काम करने के बाद ही उन्हें सीनियर रेजीडेंट की योग्यता दी जाएगी।

हिमाचल सरकार ने बदलाव का खाका तैयार कर लिया है। इसको लेकर विभाग से जुड़े सभी अफसरों से बात हो रही है। जयराम सरकार 1 जून को मंत्रीमंडल की बैठक करने जा रही है जिसमें उम्मीद है कि इसपर विचार करके इसे लागू किया जाए।

पॉलिसी में शर्त यह है कि जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों को फिल्ड से वापस मेडिकल कॉलेज कभी भी बुलाया जा सकता है। फील्ड में चिकित्सा सुविधाएं बाधित न हो साथ ही स्टॉफ की कमी न हो इसके लिए भी उचित कदम उठाएं जाएंगे।

मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर बनने के लिए अब एक जैसे ही नियम होंगे। अगर किसी विभाग में सीट खाली है तो उस सीट को भरने के लिए डॉक्टर को वरीयता दी जाए। इन सभी मुद्दों पर राज्य सरकार मंत्रिमंडल की बैठक में आखिरी मुहर लगाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story