Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल प्रदेश : नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने सुनाई 10 साल की सजा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में कोर्ट ने एक युवक को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही इस जघन्य अपराध में उसका साथ देने वाले युवक को सात साल की सजा सुनाई है।

हिमाचल प्रदेश : नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने सुनाई 10 साल की सजा
X
Rape accused convicted in palampur Gets 10 year sentence

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में कोर्ट ने एक युवक को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही इस जघन्य अपराध में उसका साथ देने वाले युवक को सात साल की सजा सुनाई है।

दोनों ही दोषियों पर अदालत ने जुर्माना लगाया है। साथ ही जुर्माने की 60 हजार राशि न जमा करने पर उनका संपत्ति बेचकर वसूली किए जाने का आदेश दिया गया है। पीड़ित युवती को 40 हजार बतौर पुनर्वास के लिए दिए जाएंगे।

घटना आज से पांच साल पहले 1 अप्रैल 2014 की है। कांगड़ जिले के पालमपुर में एक 16 वर्षीय लड़की को पास के ही रमन कुमार ने रात को मिलने के लिए बुलाया और टैक्सी में जबरन बिठाकर एक सूनसान जगह ले गया जहां उसके साथ रेप किया।

हैवानियत करने के बाद वह दोनों ने लड़की को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंची लड़की ने मामले की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद परिजनों ने पालमपुर थानें में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कुछ ही दिन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story