हिमाचल प्रदेश : बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, 22 जून को मानसून दे सकता है दस्तक
पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने न सिर्फ उत्तर भारत को तपाया बल्कि हिमाचल के लोगों को भी महसूस करवा दिया। मंगलवार को प्रदेश में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। शिमला के अलावा मैकलॉडगंज, सिरमौर, किन्नौर और कुल्लू में जमकर बारिश हुई।

Himachal Pradesh: Visuals of heavy rain from Naddi village in McLeod Ganj. pic.twitter.com/j9qyzBO6mD
— ANI (@ANI) 12 June 2019
शिमला का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार के साथ 16 और 17 तारीख को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने को लेकर चेतावनी जारी की है। हिमाचल में 23 जून के बाद मानसून की दस्तक हो सकती है।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। एक ओर जहां हर जिले के तापमान में कमी दर्ज की गई वहीं ऊना में पारा 44 डिग्री सेल्सियस ही रहा। लाहुल-स्पति और किन्नौर में भी तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई है लोग गर्मी से बेहाल हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App