हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राहुल गांधी ने सुक्खू को हटाकर राठौड़ को बनाया अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल करते हुए कुलदीप सिंह राठौड़ को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल करते हुए कुलदीप सिंह राठौड़ को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले हिमाचल में कांग्रेस की कमान सुखविंद्र सिंह सुक्खू संभाल रहे थे।
सुखविंद्र सिंह सुक्खू पिछले 6 सालो से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। लेकिन लोक सभा चुनाव 2019 से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने बड़ा फेरबदल करते हुए कुलदीप सिंह राठौड़ को नया अध्यक्ष बनाया हैं।
Congress President Rahul Gandhi appoints Kuldeep Singh Rathore as President of Himachal Pradesh Congress Committee. pic.twitter.com/4Ueuu4Yd2S
— ANI (@ANI) January 10, 2019
बताया जाता हैं कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं पीसीसी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच लंबे समय तनातनी चल रही थी। इसी के चलते कुलदीप सिंह राठौड़ को कमान सौंपी गई है। कुलदीप सिंह राठौड़ को पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का बेहद करीबी माना जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App