छह दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, मुख्यमंत्री जयराम और राज्यपाल देवव्रत ने किया स्वागत
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश की छह दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 May 2018 5:43 PM GMT
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी के साथ हिमाचल प्रदेश की छह दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। यहां से 14 किलोमीटर चाराबरा में कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राज्य के मंत्री मोहिन्दर सिंह ठाकुर और अधिकारियों ने कोविंद की अगवानी की।
#PresidentKovind arrives at The Retreat, Mashobra (Shimla) on his first visit to Himachal Pradesh as President of India. Governor Acharya Dev Vrat and CM @JaiRamThakurBJP receive the President on his arrival pic.twitter.com/RzxiRMpbRz
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 20, 2018
भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और इसके बाद वह राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन अवकाश रिजॉर्ट रिट्रीट के लिए रवाना हुए।
राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद , मुख्यमंत्री और मंत्री भी थे।
अधिकारियों ने बताया कि पहले राष्ट्रपति की यात्रा का समय पांच दिन था और अब वह 24 मई की जगह 25 मई को यहां से रवाना होंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story