हिमाचल प्रदेश: इन वजहों से, हार के बाद भी धूमल बने हुए हैं CM की रेस में
हिमाचल में सीएम की दौड़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का नाम सबसे ऊपर है।

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत हुई। लेकिन यहां से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए हैं।
लेकिन हिमाचल में हार के बाद भी प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं बन रही है। हालांकि सीएम की दौड़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का नाम सबसे ऊपर है। नड्डा के आलावा सीनियर नेता जयराम ठाकुर भी इस रेस में हैं।
इसे भी पढ़ें- राहुल के बयान पर प्रकाश जावड़ेकर का पलटवार, कहा- विकास को पागल बताने वालों की हुई हार
इस बीच फिर से धूमल के सीएम बनने की संभावनाएं दिखने लगी हैं। एनडीटीवी के मुताबिक धूमल के पुराने सहयोगी रहे वीरेंद्र कुमार ने धूमल के लिए अपनी सीट कुर्बान करने का ऑफर दिया है।
आपको बता दें कि हिमाचल में मुख्यमंत्री चयन के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर को पार्टी का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App