पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी, पहाड़ के काम नहीं आती: पीएम मोदी
हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार आज एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर पार्टी ने धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार आज एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर पार्टी ने धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर रहे हैं।
धर्मशाला में पीएम मोदी ने जन आभार रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा कहा जाता है कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के काम नहीं आती है। लेकिन आज यहां की सरकार ने ऐसा काम किया है कि पहाड़ का पानी भी पहाड़ के काम आ रहा है और पहाड़ की जवानी भी पहाड़ा के काम आ रही है।
PM Modi in Dharamshala,Himachal Pradesh: Aaisa kaha jata hai ki pahad ka paani aur pahad ki jawani kabhi pahad ke kaam nahi aati hai,lekin aaj yahan ki sarkar ne aisa kaam kiya hai ki pahad ka paani bhi pahad ke kaam aa raha hai aur pahad ki jawani bhi pahad key kaam aa rahi hai pic.twitter.com/a3vgMAdedh
— ANI (@ANI) December 27, 2018
पीएम मोदी ने कहा कि 40 साल तक हमारे पूर्व सैनिक 'वन रैंक, वन पेंशन' की मांग करते रहे। लेकिन पिछली सरकार ने इसके लिए सिर्फ 500 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। लेकिन जब हम सत्ता में आए तो हमने OROP को लागू किया और पूर्व सैनिकों को कल्याण सुनिश्चित किया।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज निशाना साधते हुए कहा कि एक समय में कांग्रेस OROP के नाम पर देश के जवानों को मूर्ख बनाने का काम करती थी वही काम आज कांग्रेस देश के किसानों के साथ कर रही है, पहले कांग्रेस ने जवानों से झूठ बोला और अब किसानों से बोल रही है।
जिन लोगों को लूटने की आदत थी उनकों आज देश के चौकीदार से डर लगने लगा है और वो वो उसे गालियां देने में लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि 2013 में जहां पूरे भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 70 लाख थी, वहीं 2017 में यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ के पार पहुंच गई है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल के दूर दराज के गावों को भी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। केंद्र सरकार राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रही है।
हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य में सिर्फ पर्यटन और खेती को आगे लेकर नहीं बढ़ रही है बल्कि राज्य में औद्योगिक संभावनाओं को भी साथ लेकर चल रही है।हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार ने पिछले एक साल में जन-जन तक पहुंचने का काम किया है और सरकार को हिमाचल के गांव-गांव तक पहुंचाया है।
हिमाचल देवी और देवताओं की भूमि देवभूमि है, यहां का हर गांव देवी-देवताओं का अपना गांव है। हिमाचल देवभूमि होने के साथ-साथ वीरों की भूमि भी है, यहां शांति की कोख से वीरता पैदा होती है जो अपने आप में अक्षुण्ण होती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Pm narendra modi rally jan abhar rally Himachal Pradesh PM Modi in Dharamshala Shimla News in Hindi narendra modi rally in dharamshala jai ram thakur BJP Himachal Pradesh BJP BJP one year in Himachal Jai Ram Ramesha pm modi jan abhar rally in dharamshala dharamshala news jan abhar rally in dharamshala modi ki rally in dharamshala modi ki rally in dharamshala modi rally in dharamshala today modi live पीएम मोदी पीएम मोदी रैली धर्मशाला हिम�