हिमाचल प्रदेश में बस के पेड़ से टकराने से 31 घायल, एक की मौत
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बारातियों को लेकर जा रही एक बस के शनिवार शाम में एक पेड़ से टकरा जाने के कारण 40 वर्षीय कंडक्टर की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Sep 2018 5:14 AM GMT
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बारातियों को लेकर जा रही एक बस के शनिवार शाम में एक पेड़ से टकरा जाने के कारण 40 वर्षीय कंडक्टर की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो
जिले के उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ उस समय बस रैत से दारकाटा की ओर जा रही थी। बस के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वह एक पेड़ से जा टकराई। इसके बाद एक कार ने भी पीछे से बस में टक्कर मारी।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टतया यह लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला प्रतीत होता है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान हरनाम सिंह के रूप में की गयी है और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story