मानसून ने दी हिमाचल प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश की दी चेतावनी
दक्षिण पश्चिम मानसून ने आज हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों में दस्तक दी। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के सिरमौर , सोलन , उना और बिलासपुर जिले में भारी बारिश हुई।

दक्षिण पश्चिम मानसून ने आज हिमाचल प्रदेश के बाकी हिस्सों में दस्तक दी। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के सिरमौर , सोलन , उना और बिलासपुर जिले में भारी बारिश हुई।
प्रदेश में सबसे कम तापमान केलांग में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सबसे अधिक तापमान पावंटा साहिब में 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि हिमाचल प्रदेश के निचले और मध्यम पहाड़ों के दूरदराज के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार नंदादेवी में 60 मिमी , मेहरे में 57 मिमी , धर्मशाला में 54 मिमी , नदाऊं में 52 मिमी , रेणुका में 50 मिमी , डलहौजी में 47 मिमी, हमीरपुर में 45 मिमी, मनाली में 41 मिमी, चंबा में 35 मिमी, सोलन में 34 मिमी और शिमला में 24 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
(भाषा)
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App