हिमाचल : 15 अगस्त से शुरू हो सकता है प्रदेश का मानसून सत्र
हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसूत्र 10 दिन का होने का अनुमान है। माना जा रहा कि अगले महिने 15 अगस्त से सत्र बुलाया जा सकता है। विधानसभा सचिवालय ने प्रदेश की भाजपा सरकार को तीन प्रस्ताव भेज दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसूत्र 10 दिन का होने का अनुमान है। माना जा रहा कि अगले महिने 15 अगस्त से सत्र बुलाया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने प्रदेश की भाजपा सरकार को तीन प्रस्ताव भेज दिए हैं।
पिछले साल मानसून सत्र की कुल सात बैठके हुई थी। इस साल लोकसभा चुनाव थे इसलिए बजट सत्र में कुल 13 बैठके हो पाई थी। पूरे साल में कम से कम 35 बैठके होनी चाहिए इसलिए ये सत्र महत्वपूर्ण है।
प्रदेश में मंत्रीमंडल की बैठक इस महीने की 16 तारीख को है। बैठक और सत्र को बुलाने में करीब 20 दिन का अंतर होना चाहिए इसलिए इस महीने के आखिर तक मानसून सत्र का आना नामुमकिन है।
वहीं अगस्त के दूसरे सप्ताह में छुट्टियां होती है इसलिए सत्र की शुरूआत 15 अगस्त तक ही संभव है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की माने तो यह सत्र लंबा होगा। इसके लिए सरकार को तीन प्रपोजल भेजे जा चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App