मौसम की जानकारी: हिमाचल के पालमपुर में फटा बादल, कई जगहों पर लैंडस्लाइड
मौसम की जानकारी/ हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर हालाता बदत्तर हो गए हैं। शनिवार को पालमपुर में अचानक बादल फट गया। लेकिन इसकी वजह से कोई ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

मौसम की जानकारी/ हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर हालाता बदत्तर हो गए हैं। शनिवार को पालमपुर में अचानक बादल फट गया। लेकिन इसकी वजह से कोई ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबि, मंड़ी समेत कई इलाकों में भूस्खलन की खबर हैं। कांगड़ा जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदियों में पानी उफान पर है।
मौसम विभाग के मुताबिक, कांगड़ा में 115, धर्मशाला में 118, डलहौजी में 84, पालमपुर में 64 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं राजधानी शिमला में 40 मिली मीटर की बारिश हुई।मनाली में व्यास नदी में फंसे दो लोगों को जिला आपदा विभाग ने बचाया, पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
Manali: Two people stuck in flooded Beas river were later rescued by local teams of district disaster authority, police and fire brigade. #HimachalPradesh pic.twitter.com/io0judxUXX
— ANI (@ANI) August 17, 2019
बारिश की वजह से लोगों को काफी नुकसान हो रहा है। मौसम विभाग ने हिमाचल में 2 दिनों का बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
भूस्खलन की वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा पर्वतों पर बारिश होने की वजह से मैदान इलाकों में भी नदियां उफान पर हैं। हरियाणा और दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Vipin Yadav
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।