Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हिमाचल प्रदेश के पंडोह बांध के पास खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पंडोह बांध के पास खाई में कार के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के पंडोह बांध के पास खाई में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
X
मंडी जिले में पंडोह बांध के पास खाई में गिरी कार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बेहद ही दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। अनियंत्रित होकर पंडोह बांध के पास खाई में शनिवार रात कार गिर गई। जिससे उसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पंडोह बांध के पास सड़क किनारे खाई में गिर गई। हालांकि गिरने के बाद कार पेड़ों में अटक कर रूक गई। लेकिन कार ऊपर से कई सौ फीट नीचे गिरने के कारण चकनाचूर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस-प्रशासन की तरफ से मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आखिर कार कैसे नीचे गिरी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story