मनाली घूमने आई रूसी महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी
रूस की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मनाली में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Oct 2018 11:56 AM GMT
रूस की एक महिला ने आरोप लगाया है कि मनाली में दो अज्ञात लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कुल्लू की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है, जब महिला रात में खाना खा कर एक सुनसान इलाके से गुजर रही थी।
उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर मनाली पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया गया है और मनाली थाने के प्रभारी अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story