हिमाचल : प्रदेशवासियों को लगातार दूसरे महीने राहत, गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती
इस महीने रसोई गैस सिलेंडर 618.50 पैसे में मिलेगा। पिछले महीने के मुकाबले इस माह नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर के दामों में 62.50 रुपए की कमी की गई है। गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर 50 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे।

हिमाचल सरकार ने प्रदेशवासियों को रसोई गैस सिलेंडरों के दामों में कमी करके राहत दी है। ये कमी लगातार दूसरे महीने दी जा रही है। सरकार द्वारा दी गई इस कमी के बाद अगस्त में गैस के दाम नए रेट से मिलेंगे।
इस महीने रसोई गैस सिलेंडर 618.50 पैसे में मिलेगा। पिछले महीने के मुकाबले इस माह नॉन सब्सिडी गैस सिलेंडर के दामों में 62.50 रुपए की कमी की गई है। गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी पर 50 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे।
प्रदेश में चल रही पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को 118.24 रुपए की बैंक खाते में सब्सिडी आएगी। जुलाई महीने में सिलिंडर के दामों में 97.50 रुपए की कमी की गई थी। और अब लगातार दूसरे महीने कमी की गई है।
व्यावसायिक सिलिंडरों के दामों में भी कमी की गई है। इस महीने 127 रुपए घटने के बाद सिलिंडर 1097 रुपए का मिलेगा। ये सभी रेट 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में लागू कर दिए गए हैं। दाम न बढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App