Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

स्मृति ईरानी ने हिमाचल की रैली से साधा बंगाल पर निशाना, यहां जय श्री राम पर गिरफ्तार नहीं किया जाता

भाजपा की फायरब्रांड नेता स्मृति ईरानी बुधवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को आड़े हाथों लेकर जमकर हमले किए। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर के समर्थन में पालमपुर की रैली में स्मृति ईरानी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार कांग्रेस ने सेना के प्रमुख को गुंडा कहा।

स्मृति ईरानी ने लगाया आरोप, कांग्रेस सांसदों ने बीजेपी महिलाओं के साथ की बदसलूकी
X
Smriti Irani

लोकसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में है। नेताओं का विपक्षी पार्टी व नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप का क्रम जारी है। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर 19 तारीख को मतदान होना है। यहां सीधी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां कि चारों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी, इसबार भी जीत के लिए भाजपा आलाकमान पूरी तरह से तैयार है।

भाजपा की फायरब्रांड नेता स्मृति ईरानी बुधवार को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को आड़े हाथों लेकर जमकर हमले किए। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार किशन कपूर के समर्थन में पालमपुर की रैली में स्मृति ईरानी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार कांग्रेस ने सेना के प्रमुख को गुंडा कहा।

स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर तंज करते हुए कहा कि आप भाग्यशाली हैं कि यहां जय श्री राम बोल ले रहे हैं और गिरफ्तार नहीं हो रहे हैं। भारत में एक राज्य ऐसा भी है जहां कोई आम नागरिक जय श्री राम कहता है तो कांग्रेस के सहयोगी उसे जेल में डाल दिया जाता है।

ईरानी ने कहा कि कांग्रेस शब्दों की सीमा लांघ गई है। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी वायु सेना पर कांग्रेस ने सवाल उठाया, फिर देश के प्रधानमंत्री को नीच कहा। रोज नई-नई गालियां प्रधानमंत्री को दी जा रही है।

साथ ही स्मृति ईरानी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हुए हमले की निंदा की। स्मृति ने कहा कि बंगाल की सीएम मोदी की लोकप्रियता से डर गई हैं। उनके कार्यकर्ता हिंसक हो गए हैं। ईरानी ने दावा किया कि 23 मई को दोबारा देश में भाजपा की सरकार बनेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story