लोकसभा चुनाव 2019 : हिमाचल में प्रियंका गांधी की रैली पर मौसम की मार, रद्द हुई सभा
हिमाचल प्रदेश के सुन्दरनगर में प्रियंका गांधी की सार्वजनिक रैली खराब मौसम की भेंट चढ़ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे पर उनका हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण नहीं उतर सका। जिसके कारण उनकी रैली रद्द करनी पड़ी।

हिमाचल प्रदेश के सुन्दरनगर में प्रियंका गांधी की सार्वजनिक रैली खराब मौसम के भेंट चढ़ गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने बताया कि कांगड़ा हवाई अड्डे पर उनका हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण नहीं उतर सका। जिसके कारण उनकी रैली रद्द करनी पड़ी।
Anand Sharma, Congress: Priyanka Gandhi Vadra's public rally in Himachal Pradesh's Sundernagar has been cancelled as her chopper could not take off from Kangra airport as IMD had forecast bad weather between Kangra-Sundernagar, the pilot has also filed a report. pic.twitter.com/LFKJkumUrY
— ANI (@ANI) May 14, 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का हेलीकॉप्टर सुबह 10 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज में उतरना था वहां से वह खुली जीप में सवार होकर रैली स्थल पर जाती। लेकिन मौसम खलनायक बन गया।
प्रियंका की गैरमौजूदगी में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, रजनी पाटिल, पंडित सुखराम, मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रम शर्मा ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रियंका के न आने से लोग मायूस हो गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App