Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019 : हिमाचल प्रदेश में करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार, देशराज भारद्वाज सबसे अमीर प्रत्याशी- देखें पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव के समर में उतारे गए हिमाचल प्रदेश के सभी भाजपा प्रत्याशी करोड़पति हैं। 69 करोड़ की संपत्ति के मालिक देवराज भारद्वाज सबसे अमीर प्रत्याशी है। शिमला और हमीरपुर संसदीय सीट पर दो-दो तो वहीं कांगला लोकसभा सीट पर 6 करोड़पति चुनावी मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 : हिमाचल प्रदेश में करोड़पति प्रत्याशियों की भरमार, देशराज भारद्वाज सबसे अमीर प्रत्याशी- देखें पूरी लिस्ट
X

लोकसभा चुनाव के समर में उतारे गए हिमाचल प्रदेश के सभी भाजपा प्रत्याशी करोड़पति हैं। 69 करोड़ की संपत्ति के मालिक देवराज भारद्वाज सबसे अमीर प्रत्याशी है। शिमला और हमीरपुर संसदीय सीट पर दो-दो तो वहीं कांगला लोकसभा सीट पर 6 करोड़पति चुनावी मैदान में हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया 22 से 29 अप्रैल के बीच पूरी कर ली गई है। सूबे में सातवें चरण यानी 19 मई को मतदान होगें। मंडी लोकसभा सीट पर वर्तमान सांसद की रासस्वरूप के पास डेढ़ करोड़ की संपत्ति है। वहीं उनके सामने बसपा के टिकट पर उतरे सेसराम के पास 2.19 करोड़ की संपत्ति है। आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी चंद्रमणि के पास 1.16 करोड़ की संपत्ति है।

कांगड़ा लोकसभा सीट पर कुल 6 करोड़पति प्रत्याशी अलग-अलग पार्टियों से चुनावी मैदान में हैं। किशन कपूर 8.75 करोड़, पवन काजल 7.94 करोड़ के मालिक हैं। बसपा के प्रत्याशी केहर सिंह के पास 7.95 करोड़ की संपत्ति है। नवभारत एकता दल के प्रेम चंद विश्वकर्मा के पास कुल 5.18 करोड़ की संपत्ति है। दो निर्दलीय प्रत्याशी बच्चन सिंह राणा व संजीव गुलरिया भी करोड़पति प्रत्याशियों में हैं।

शिमला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप व कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल धनीराम भी करोड़पति हैं। वहीं हमीरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के रामलाल ठाकुर भी करोड़पति प्रत्याशियों में शुमार हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story