Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Lok Sabha Election Result 2019 : हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय

हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय दिख रही है। भगवा दल के उम्मीदवारों ने तीन लाख से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है।

Lok Sabha Election Result 2019 : हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय
X

हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों (Lok Sabha Election 2019) पर सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवारों की जीत लगभग तय दिख रही है। भगवा दल के उम्मीदवारों ने तीन लाख से ज्यादा मतों की बढ़त बना ली है।

राज्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक, मंडी से मौजूदा सांसद रामस्वरूप ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा पर तीन लाख 68 हजार 57 वोटों की बढ़त बना ली है। अधिकारी के मुताबिक, कांगड़ा सीट से भाजपा के किशन कपूर, कांग्रेस के पवन काजल से चार लाख दो हजार 322 मतों से आगे चल रहे हैं।

हमीरपुर सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के रामलाल ठाकुर पर तीन लाख 65 हजार 452 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं, शिमला सीट पर भाजपा के सुरेश कश्यप, कांग्रेस के धनीराम शांडिल से तीन लाख 20 हजार 88 वोटों से आगे चल रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story