Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल प्रदेश: बेटे की उम्मीदवारी के लिए पार्टी का प्रचार ना करने वाले भाजपा विधायक पर होगी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के विधायक अनिल शर्मा को पीएम मोदी की रैली में गैरहाजिर रहने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश पार्टी ने भाजपा विधानसभा अध्यक्ष को कार्रवाई के लिए चिट्ठी लिखी है।

हिमाचल प्रदेश:  बेटे की उम्मीदवारी के लिए पार्टी का प्रचार ना करने वाले भाजपा विधायक पर होगी कार्रवाई
X

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के विधायक अनिल शर्मा को पीएम मोदी की रैली में गैरहाजिर रहने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश पार्टी ने भाजपा विधानसभा अध्यक्ष को कार्रवाई के लिए चिट्ठी लिखी है।

बता दें कि पिछले हफ्ते मंडी लोकसभा सीट पर सांसद रामस्वरूप शर्मा के समर्थन में रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें अनिल शर्मा अनुपस्थित रहे। इसके पीछे का कारण उनके बेटे का कांग्रेस के टिकट पर मंडी सीट से ही चुनाव लड़ना है।

बेटे को कांग्रेस से टिकट मिलने के साथ ही अनिल शर्मा मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। साथ ही पार्टी आलाकमान से बोल चुके थे की वह मंडी में भाजपा के समर्थन में प्रचार नहीं कर पाएंगे।

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने अनिल शर्मा पर कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी का हाईकमान अब अनिल शर्मा के मामले पर फैसला लेगा। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा अनिल शर्मा की विधायकी रद्द करेगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story