लोकसभा चुनाव 2019 : हिमाचल प्रदेश में अधूरे मन से चुनाव लड़ रही है कांग्रेस, भाजपा कर रही लगातार रैलियां
हिमाचल प्रदेश में भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। इसको उनकी रैलियों के आयोजन से भी समझा जा सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मई के दूसरे सप्ताह में 5 रैलियां आयोजित हो चुकी हैं। वहीं कांग्रेस इस मामले में पीछे है।

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण यानी 19 मई को मतदान होने हैं। लोकल नेता लगातार पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पीएम मोदी ने एक ही दिन सूबे में प्रचार शुरू किया। राहुल गांधी ने 10 मई को ऊना में रैली की, पर उसी दिन दूसरी रैली जो सोलन में तय थी वह रद्द कर दी गई। जो अब 17 मई को होगी।
पीएम मोदी ने 10 तारीख को मंडी में जनसभा की। 12 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक ही दिन में तीन रैलियां की। चंबा, बिलासपुर और नाहन में आयोजित रैली में अच्छे खासे लोग जुटे। सोमवार को पीएम मोदी सोलन में जनता को संबोधित करेंगे।
भाजपा ने इन चार सीटों को जीतने के लिए अपने सभी बड़े नेताओं को वहां प्रचार के लिए भेज चुकी है। राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा जैसे कई बड़े नेता राज्य का दौरा कर चुके हैं। वहीं प्रियंका गांधी की 14 मई को ठियोग में होनी वाली जनसभा रद्द हो गई है, वह इसी दिन मंडी में जनता से बात करेंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App