कुल्लू हादसे के बाद परिवहन विभाग करेगा कार्रवाई, ओवरलोडिंग और गैर लाइसेंसी वाहन होंगे सीज
बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुई बड़ी बस दुर्घटना के बाद राज्य का परिवहन विभाग 22 तारीख से महा अभियान चलाने जा रहा है। प्रदेश में चलने वाले सभी वाहन अब चेक किए जाएंगे। परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने सभी आलाधिकारियों को आदेश दे दिया है।

बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुई बड़ी बस दुर्घटना के बाद राज्य का परिवहन विभाग 22 तारीख से महा अभियान चलाने जा रहा है। प्रदेश में चलने वाले सभी वाहन अब चेक किए जाएंगे। परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने सभी आलाधिकारियों को यो आदेश दे दिया है।
प्रदेश के सभी आरटीओ एआरटीओ अब सड़कों पर वाहनों की चेकिंग करेंगे। सभी गाड़ियों की फिटनेस चेक की जाएगी। गड़बड़ी पाए जाने पर गाड़ियों को बन्द किया जाएगा। साथ ही ओवरलोडिंग वाले वाहनों को सीज करने की तैयारी की जा रही है।
सभी गाड़ियों और चालकों के लाइसेंस, वाहनों के एश्योरेंस समेंत सारे दस्तावेज अब कड़ाई से चेक किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि अगर कहीं से भी कोई गड़बड़ी नजर आती है तो वाहनों को सीज कर दिया जाए।
कुल्लू में हुए हादसे के बाद सरकार द्वारा दिखाई जा रही तत्परता अगले कितने दिन तक जारी रह पाती है ये देखना होगा। कुल्लू में हुए हादसे में अब तक 44 लोगों की जान चली गई है। 20 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App