Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हिमाचल प्रदेश: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 15 की हालत नाजुक

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली के पास एक बस खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 40 लोग सवार थे।

चरखी- दादरी में स्कूल बस गड्ढे में जा गिरी, छात्र- छात्राएं हुए घायल
X
चरखी- दादरी बस हादसा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जवाली के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 40 लोगों को घायल होने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट, ये प्राइवेट बस 32 मील से जवाली जा रही थी। तभी एक गाड़ी के पास होते ही अनिंयत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस बस में 40 लोग सवार थे। जिसमें से 15 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के वक्त बस अगर पेड़ से टकराकर ना रूकती तो लोगों की मौत भी हो सकती थी। लेकिन पेड़ की वजह से बस ज्यादा खाई में जाकर ना गिरी। हादसे के वक्त बस तीन बार खाई में जाकर गिरी थी।

जानकारी के लिए बता दें कि गंभीर रूप से घायल सभी यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story