जस्टिस सूर्यकांत बने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत को हिमाचल प्रदेश के हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत को हिमाचल प्रदेश के हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। हरियाणा के हिसार में जन्में जस्टिस सूर्यकांत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में कार्यरत हैं।
केंद्र सरकार ने आज इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि जस्टिस सूर्यकांत ने रोहतक की महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी से वर्ष 1984 में लॉ की डिग्री प्राप्त की थी।
1985 में सूर्यकांत पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अभ्यास (अभ्यास) करना शुरू कर दिया था। सूर्यकांत को वर्ष 2000 में हरियाणा के एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने बलात्कार के आरोपी दाती महाराज का केस CBI को सौंपा
इसके एक साल बाद उन्हें बतौर सीनियर नामित कर दिया गया। 9 जनवरी 2004 को उन्हें हाईकोर्ट का जज नियुक्त कर दिया गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जस्टिस सूर्यकांत इस वर्ष जनवरी में उच्चतम न्यायालय कोलेजियम ने हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के हाईकोर्ट के लिए चीफ जस्टिस के नामों की सिफारिशें की थी।
हिसार के रहने वाले हैं जज सूर्यकांत
जज सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ था। उन्होंने हिसार के सरकारी कॉलेज से 1977 में ग्रेजुएशन की थी। सूर्यकांत ने 1984 में रोहतक की महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की थी।
1985 में सूर्यकांत पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अभ्यास (अभ्यास) करना शुरू कर दिया था। आपको बता दें कि अप्रैल 2017 में हिमाचल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मंसूर अहमद मीर की रिटायरमेंट के बाद से यह पद खाली था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App