High Alert: हिमाचल में कश्मीरियों की बढ़ाई गई सुरक्षा, स्थिति समान्य होने तक बस सेवा बंद
हिमाचल प्रदेश में रह रहे जम्मू कश्मीर के लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अनहोनी की अशंका जताई जा रही थी इसलिए पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

हिमाचल प्रदेश में रह रहे जम्मू कश्मीर के लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद अनहोनी की अशंका जताई जा रही थी इसलिए पुलिस और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
जम्मू कश्मीर के आस पास के इलाकों पर पुलिस की गस्ती बढ़ा दी गई है। इनमें चंबा, कांगड़ा और लाहौल शामिल है। चेकिंग पोस्ट और नाकों पर पुलिस पहले के मुकाबले ज्यादा सतर्क नजर आ रही है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने सोमवार सुबह से ही जम्मू, उधमपुर जाने वाली करीब एक दर्जन बसों को पठानकोट में ही रोक दिया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं होता तबतक बसों का संचालन नहीं किया जा सकता।
हिमाचल सरकार ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों और कश्मीरी बस्तियों में सुरक्षा बढ़ा दी है। उन इलाकों के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रबंधनों को एतिहात बरतने को कहा है। किसी तरह की कोई भी हरकत महसूस होने पर पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद इस दिन को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा देश के सविंधान, सम्मान और एकता ही जीत हुई है। उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को इस निर्णय पर बधाई दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App