शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, विरोध करने पर लड़की के पिता और बहन पर किया हमला
हिमाचल प्रदेश में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप किया। उसके बाद उसने पीड़ित लड़की के पिता और बहन पर धारदार हथियार से हमला भी कर दिया। ये घटना प्रदेश के मंडी जिले की है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

जिले के सुंदरनगर उपमंडल में एक युवक ट्रक चलाता है उसने पास के ही गांव की नाबालिग लड़की को अपने प्रेम में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर जनवरी 2019 में भगा ले गया। इस दौरान वह लगातार नाबालिग लड़की से संबंध बनता रहा।
अचानक एक दिन नाबालिग लड़की की तबियत खराब हो गई इसलिए उसने अपने घर वापस जाने का फैसला किया, और घर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी युवक लड़की के घर पहुंच गया और वहां विवाद शुरू हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने दराट से लड़की के पिता और उसकी बहन पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह फरार हो गया। घायल अवस्था में पड़े पिता और बहन को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App