प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह का दिल्ली से आया बुलावा, हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की बुरी गत होने के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को कांग्रेस के आलाकमान ने तलब किया है। दिल्ली में वह पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष राहुल गांधी व कई बड़े नेताओं से मिलेंगे।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कहा कुलदीप सिंह राठौर ने कुछ नेताओं के गैर जिम्मेदार रवैए को भी जिम्मेदार ठहराया था। दिल्ली में पार्टी नेताओं से मुलाकात के समय वह उन नेताओं के नाम भी रख सकते हैं। ऐसे में उन नेताओं पर कार्रवाई तय है।
प्रदेश में कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग है नई कार्यकारिणी के लिए लगातार बैठक हो रही है। गौरतलब है कि दो सीटों पर कुछ ही महीनों बाद उप चुनाव होने हैं इसलिए जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन तय माना जा रहा है।
कुलदीप सिंह के अलावा विधायक राम लाल ठाकुर भी दिल्ली बुलाए गए हैं ऐसे में उम्मीद है कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण पद दे सकती है। लगातार हार के बाद पार्टी के अन्दर एक 25 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठन की भी बात चल रही है। जो कांग्रेस को मजबूत करने की प्लानिंग करे और उसे लागू करे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App